Left Banner
Right Banner

इंदौर में आशिक ने शादीशुदा महिला को अगवा कर खिलाई गर्भपात की दवाईंयां

इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके परिचित विजेश सिंह और लोकेश के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। उन पर महिला ने अपहरण कर गर्भपात की दवाईंयां खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की 11 सितंबर को गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।

उसके पति ने रिपोर्ट में बताया कि वह 6 सितंबर को मानवता नगर स्थित भाई के पास छोड़ कर गया था। महिला को बरामद किया तो उसने विजेश और लोकेश पर आरोप लगाए। पीड़िता ने कहा कि वह दूध लेने जा रही थी। तभी आरोपित बाइक से दूधिया (खुड़ैल) ले गए। विजेश उससे शादी करना चाहता था। गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर विजेश ने दवाईंयां खिला दी।

 

Advertisements
Advertisement