कोलार पुलिस ने फर्जी दस्तावेज लगाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाली पश्चिम बंगाल की एक महिला के विरूद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित महिला ने फर्जी आधार और पैन कार्ड तैयार किए थे। जिनमें उसका गलत पता लिखा था। साथ ही पिता की बजाए आधार कार्ड में ससुर का नाम दर्ज करवा रखा था।
महिला के खिलाफ केस दर्ज
इतना ही नहीं उसके असली नाम की पुष्टि भी नहीं हो सकी है। उन्हीं जाली दस्तावेजों के आधार पर वह पासपोर्ट बनवाना चाहती थी। जांच के दौरान गृह मंत्रालय ने भोपाल पुलिस को महिला के दस्तावेजों के संदिग्ध होने की सूचना दी। पुलिस ने गहराई से जांच की तो आरोपों की पुष्टि हुई और महिला के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।
Advertisements