उत्तर प्रदेश इटावा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूँकने का काम किया गया। यहां भाजपा के कार्यकर्ता उनके द्वारा दिए गए बयान से काफी नाराज थे और उन्होंने अखिलेश का पुतला होगा।
बीच सड़क पर फूंका गया अखिलेश का पुतला
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
इटावा जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर निकल आए जहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा दिए गए एक बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्टी के कार्यकर्ता अपने हाथ में अखिलेश यादव का पुतला लेकर सड़कों पर निकले। जहां पर उन्होंने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। तो वहीं अखिलेश यादव के पुतले पर लिखा टोटी चोर। यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा उनके पुतले को बीच सड़क पर जलाने का काम किया गया।
अखिलेश यादव के बयान से नाराज दिखें कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा से भारतीय जनता पार्टी को घेरने का काम करते रहे हैं। उनके द्वारा मठाधीश और माफियाओ को लेकर एक बयान दिया गया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने सपा अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा हमेशा से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे बयान दिए जाते रहे हैं। अखिलेश यादव हमेशा से ऐसे बयान देते हैं जिससे उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाता है। अखिलेश यादव हमेशा से गुंडे माफियाओं का साथ देने का काम करते रहे हैं। इनकी सरकार में गुंडाराज कायम था। जिसको योगी सरकार ने खत्म करने का काम किया।