मधुमक्खी ने किया ऐसा हमला कि एक युवक की मौत हो गई, 5 लोग घायल

मध्यप्रदेश के पांढुरना में मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पांढुरना शहर की बॉर्डर पर स्थित डैम का गेट खोलते वक्त मधुमक्खियों के झुंड ने 55 वर्षीय व्यक्ति के उपर हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि मधुमक्खी ने कई जगह डंक मारा जिससे उक्त व्यक्ति घायल हो गया, उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सोमवार दोपहर की है। मृतक का नाम मुंशीलाल (55) पिता मुखलाल निषाद है। वो लखनऊ का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले में ज्यादातर लोग भाग गए थे, लेकिन 6 लोग इनकी चपेट में आ गए। इनमें से मुंशीलाल को मधुमक्खियों ने जगह-जगह काट लिया। जिससे उनकी वहीं पर मौत हो गई थी।

मृतक के भतीजे मनोज कुमार ने बताया- मधुमक्खियों के झुंड ने मुझ पर भी हमला किया था, लेकिन मैं बच गया। मेरी आंखों के सामने ही चाचा की जान चली गई और मैं कुछ नहीं कर सका।

 

10 पहले भी मधुमक्खियों के हमले में एक की हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के मुलताई में भी मधुमक्खियों के हमले में एक शख्स की जान चली गई थी। यहां करपा गांव में 11 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में आए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इसमें करीब 50 लोग घायल हो गए थे। इनमें से हमले के अगले दिन रमेश नगदे नाम के घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

 

 

Advertisements
Advertisement