रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. राष्ट्रपति आज कई कार्यक्रम में शामिल हो रही है. सुबह सबसे पहले मुर्मू रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची. मंदिर में उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा अर्चना की. और देश के लोगों की खुशहाली, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की. उनके साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय और दूसरे मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे. मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति भिलाई के लिए रवाना हुई.
आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति: द्रौपदी मुर्मू आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी. राष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी. इस दौरान छात्रों को डिग्री और गोल्ड मैडल बांटे जाएंगे.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
आयुष विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: भिलाई आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वापस रायपुर राजभवन लौटेंगी. दोपहर 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी.
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ: छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि का ट्रांसफर किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 651.37 करोड़ रुपए रिमोट बटन दबाकर महिलाओं के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की है. महतारी वंदन योजना की सौगात पाकर महिलाएं बेहद खुश हुई हैं. दिवाली और धनतेरस से पहले खाते में पैसे आने से महिलाएं काफी खुश है.