साय कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, प्रदेशवासियों को मिल सकती है ये सौगात

दिवाली से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक आज दोपहर 12 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले होने वाली इस अहम बैठक में साय सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है और जनता के लिए सौगातों का पिटारा खोल सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली बैठक में धान खरीदी सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। नई औद्योगिक नीति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। चूंकि एक नवंबर से इसे प्रदेश में लागू किया जाना है, ऐसे में इससे सबंधित प्रस्ताव आने की पूरी संभावना है। इसके अलावा ओबीसी आयोग के प्रतिवेदन पर भी कैबिनेट मुहर लगा सकती है। इसी के आधार पर निकायों में आरक्षण तय होना है। राज्योत्सव, धान खरीदी की तैयारी सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा संभव है।

Advertisements
Advertisement