CG NEWS: महिला जनप्रतिनिधि के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, डेढ़ महीने से था फरार

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां डेढ़ महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरेला थाना क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि ने शिकायत करवाई थी कि शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।जिसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। यहां महिला जनप्रतिनिधि ने आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने की गम्भीर आरोप लगाते हुए शिकायत की और कहा कि आरोपी युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी भी दी थी। मामले की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। वही अब पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी सुभाष रजक को जेल भेज दिया गया है।

 

 

Advertisements
Advertisement