Left Banner
Right Banner

UP : एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस बल

लखीमपुर खीरी, उत्तरप्रदेश। जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके दो पुत्रों ने भी जान दे दी। छोटे पुत्र का शव रेल की पटरी पर बरामद किया गया। वहीं बड़े पुत्र का शव फांसी पर ही लटका मिला। यहां एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें एक महिला सिपाही और उसके परिवार पर प्राताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। जा

जानकारी के अनुसार, बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी राम नरेश (60) ने फांसी लगाकर जान दे दी। राम नरेश के पुत्र सुधीर कुमार ने गांव निवासी रामादेवी और उसकी महिला सिपाही पुत्री समेत चार लोगों पर मकान खाली करने के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में थाना मैलानी में रामादेवी, उसकी सिपाही पुत्री आरती निगम, शिवम और शशिबाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो दिन में पिता-पुत्रों की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

Advertisements
Advertisement