सारंगढ़-बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में पात्र महिला के बाजाय अपात्र महिला की नियुक्ति करने का मामला सामने आया हैं। एक विधवा महिला ने कलेक्टर को शिकायत किया है और नियुक्ति की निष्पक्ष जाँच करने की माँग रखी हैं।
दरसल पूरा मामला नगर पंचायत भटगांव के वार्ड नम्बर 12 में की गई आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में नियुक्ति की हैं। जहां लिस्ट के पहले रैंक पर रही महिला की नियुक्ति न कर लिस्ट के तीसरे नम्बर पर रही किसी अन्य महिला की नियुक्ति कर दी गई हैं। पहले रैंक पर रही पार्वती बंजारे की माने तो उन्होंने इसकी शिकायत सारंगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू को जनदर्शन के माध्यम से की है और इस नियुक्ति की जाँच कर नियुक्ति निरस्त करने के भी मांग की है। आगे उन्होंने दावा करते हुये कहा है कि वे सही मायने में एक पात्र महिला है. क्योंकि.. वे विधवा हैं बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई।
ऐसे में अब सम्बन्धित महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में उन्होंने नियुक्ति की जानकारी एक जनसूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत विधिवत जानकारी मांगी है लेकिन सम्बन्धित विभाग उन्हें जानकारी नहीं दे रही हैं।जिससे पीड़ित महिला संबंधित विभाग पर पैसों की लेन-देन कर नियुक्ति करने के भी आरोप लग रहें हैं। साथ ही महिला ने आगे बताया कि बाकायदा रैंक अनुसार पात्र हितग्राहियों का नाम लिस्ट भी कार्यालय के बाहर दीवाल पर भी चस्पा किया गया था। यदि नाम पात्रता की श्रेणी में अगर नहीं रहता और किसी प्रकार की कोई भी दस्तावेज की कमी रहता तो उनका नाम लिस्ट में चस्पा भी नहीं करता। इससे कहीं न कहीं साफ जाहिर हो रहा है कि गलत तरीके से आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की नियुक्ति की गई है।
वहीं दूसरी ओर इस मामलें में सम्बन्धित जिलाकार्यक्रम अधिकारी विजेंद्र ठाकुर से फोन के माध्यम से बातचीत कर जवाब मांगा गया तो उन्होंने छुट्टी के साथ-साथ विवाह कार्यक्रम में होने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से कन्नी काट ली। बहरहाल अब इस मामलें में जिला प्रशासन को संज्ञान में लेकर जाँच करने की जरूरत हैं तांकि वास्तव में जो सही पात्र है उन्हें नियुक्ति मिल सकें।