सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले में आज विधायक और कांग्रेस नेता गणपत जांगड़े पर झूठी रिपोर्ट दर्ज होने तथा जनहित में 17 सूत्री मांगों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार के अगुवाई में जिले के सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। घेराव से पूर्व लक्ष्मीबाई परिसर में कांग्रेस के मंच को उमेश नंदकुमार पटेल पूर्व मंत्री विधायक खरसिया उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़, कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, चातुरी नंद विधायक सरायपाली, रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर, प्रकाश नायक पूर्व विधायक रायगढ़ और जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधित किया।
जिन्होंने शासन प्रशासन के एक पक्षीय रवैय्या का कड़ा विरोध दर्ज किया। संबोधन के पश्चात सैकड़ो कांग्रेसियों की रैली सीधे जिला कलेक्ट्रेट की। जहां पुलिस प्रशासन के बैरिकेट्स को तोड़ते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर नारेबाजी की और अंततः कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समझाइस पर दूसरे बैरिकेट्स में जिला प्रशासन के अधिकारियों को विधायक दल और जिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंप कर कार्यर्ताओं की बात रखी।
जिला कांग्रेस ने 17 सूत्री मांगों को लेकर रानी लक्ष्मीबाई परिसर में उद्बोधन के दरमियान जिला प्रशासन को जमकर लताड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख वक्ता उमेश नंदकुमार पटेल पूर्व मंत्री विधायक खरसिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के इस कार्यकाल को अनोखा कहा जा सकता है, भाजपा सरकार के चार चिन्हारी बलौदा बाजार बस्तर बलरामपुर सूरजपुर की निंदनीय घटना। यह सरकार किसानों के धान को लूटने का षड्यंत्र रच रही थी। गोदावरी लागू करने वाली थी कहीं 15 किलो कहीं 13 क्विंटल कहीं 12 क्विंटल और बस्तर में तो 1 क्विंटल तक धान का खेला होने की आशंका थी, विधान सभा सत्र आते देख सरकार ने अपना रुख बदला की कही विधान सभा में हंगामा न हो जाए।
छग में आए दिन चाकू बाजी, हत्या, रेप और टारगेट करके कांग्रेसियों को षडयंत्रों में फसाने का कार्य चल रहा है। इस शासन में उनके कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हैं और प्रशासन तंत्र नतमस्तक है। मैं अनुरोध करूंगा पुलिस के वीर सैनिकों से अधिकारियों से कि आपकी वर्दी, आपके पद की गरिमा को बरकरार रखें, हम हमेशा आपके साथ रहेंगे। जिस प्रकार से सारंगढ़ में किसान भाई गणपत जांगड़े पर मनचाहा एक पक्षीय कार्यवाही की गई। यह जोर जुल्म का तंत्र है, इसके खिलाफ हम हमेशा लड़ेंगे, हम हर कार्यकर्ता के साथ हैं।
सैकड़ो कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के बैरिकेट्स को तोड़ते हुए सेकंड बेरीकेट तोड़ने पहुंचे जहां वरिष्ठ कांग्रेसियों के समझाएं इस पर विधायक दल जिला अध्यक्ष ने प्रखर चंद्राकर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। पुलिस प्रशासन की पूरी टीम कांग्रेसियों को रोकने में कड़ी मशक्कत करते दिखाई दी और पूरे समय लॉ एंड ऑर्डर को संभाले रखा।