पहाड़ी कोरवा महिला के गर्भाशय से निकला साढ़े 12 किलो का टयूमर

अंबिकापुर। मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा महिला को नया जीवन मिला है। कई वर्षो से पेट दर्द से पीड़ित पहाड़ी कोरवा महिला के गर्भाशय में ट्यूमर हो गया था। धीरे-धीरे इसका आकार व वजन बढ़ता जा रहा था। शंकरगढ अस्पताल से जब महिला मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंची तो उसके साथ कोई नहीं था।

Advertisement1

यहां पदस्थ चिकित्सक और कर्मचारियों ने पूरे अपनत्व के भाव के साथ महिला की जांच की। गर्भाशय के कैंसर की संभावनाओं के बीच जांच में ओवेरियन ट्यूमर की पुष्टि होने पर सफल आपरेशन किया गया। आपरेशन कर साढ़े 12 किलो का गर्भाशय का ट्यूमर निकाला गया है। आपरेशन के बाद महिला पूरी तरीके से स्वस्थ है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरहाडीह निवासी मोहरा कोरवा की पत्नी भोगनी कोरवा (56) को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर किया गया था।महिला एक वर्ष से अचानक पेट में सूजन होने के कारण बहुत परेशान थी। उसके पेट में बीच-बीच में दर्द भी होता था। शंकरगढ़ अस्पताल से जब महिला मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंची तो उसके साथ अपना कोई भी नहीं था।

Advertisements
Advertisement