शादी समारोह में गए 14 साल के किशोर की हत्या:मंडला में खेत से मिला शव, सिर पर पत्थर से वार के निशान; खून से सना पत्थर बरामद

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घुघरी थाना चौकी सलवाह क्षेत्र के चुरिया के भिलवा टोला गांव में 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिनव चिचाम के रूप में हुई है।

Advertisement

चौकी सलवाह प्रभारी लक्ष्मी चंद बिसेन ने बताया कि अभिनव बुधवार रात को पड़ोसी के यहां शादी समारोह में गया था। वह रात से लापता था। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के पास स्थित एक खेत में मिला। शव के पास से खून से सना एक पत्थर भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सलवाह पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Advertisements