इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एक माह पहले पारिवारिक विवाद के कारण किशोरी की मां घर छोड़कर चली गई थी। किशोरी का अपनी मां से गहरा लगाव था। मां उसे एक शादी समारोह में भी मिली, लेकिन तब मां ने उससे बात नहीं की थी। इससे किशोरी ज्यादा तनाव में आ गई और आत्महत्या का कदम उठा लिया। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
श्यामाचरण शुक्ल नगर में रहने वाली पूर्वी पिता सुरेश खांडे ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह देर तक घर में नजर नहीं आई तब बड़ी बहन ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पूर्वी फांसी के फंदे पर लटकी थी। पूर्वी ने पिता को काॅल कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पिता सुरेश ट्रैवल्स के कर्मचारी है। वे रात को ड्यूटी पर गए थे।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
पूर्वी की आत्महत्या के बारे में पता चला तो घर लौटे। उन्होंने बताया कि पूर्वी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। वह अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उधर हीरानगर क्षेत्र में भी विकास यादव नामक युवक ने फांसी लगा ली। विकास ने आत्महत्या क्यों की। इसका खुलासा नहीं हो पाया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।