Vayam Bharat

चुनाव ड्यूटी के दौरान केंद्र का निरीक्षण कर लौट‌ रहे जवानों की बस हादसे का शिकार, 10 BSF के जवान घायल

लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रही बीएसएफ जवानों की बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 10 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जवानों से बड़ी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।

Advertisement

बतादे कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। इस हादसे में 10 जवान घायल हो गए हैं। जिसमें 8 जवानों को मामूली चोट आई है तो वहीं 2 जवान गंभीर बताए जा रहे हैं। जिन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बीएसएफ के 17 जवान रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र स्थित धरमजयगढ़ के चूही पहाड़ मतदान केंद्र का निरीक्षण करने गए हुए थे। जहां से लौटने के दौरान रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। जिसमें आठ जवानों को मामूली चोट आई है तो वहीं दो जवान गंभीर बताई जा रहे हैं। इन सभी जवानों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisements