बाजार करके लौट रहे व्यापारी से बंदूक की नोक पर लूटपाट, हवाई फायरिंग कर भागे बदमाश

जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के खनौधी की बाजार करके लौट रहे व्यापारी अनिल कुमार सोनी के साथ रास्ते में बंदूक की नोक पर लूट-पाट हो गई है। चार बदमाश लूटपाट करके भाग गए हैं। इसके बाद पुलिस पहुंची तो बंदूक से चली गोली के पांच खोखे जब्त किए और जांच की जा रही है।

यह घटना मंगलवार की रात 8.00 बजे की है। गोहपारु पुलिस के अनुसार रतहर निवासी अनिल कुमार सोनी अपने पुत्र के साथ खनौधी बाजार करके मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। रात तकरीबन 8.00 बजे वह जैसे ही मलदा गांव में क्रेशर के पास पहुंचे, तभी एक बिना नंबर की पल्सर मोटर साइकिल में सवार चार बदमाश आए और व्यापारी की मोटर साइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दिया।

हवाई फायरिंग कर भागे बदमाश

इसके बाद बंदूक की नोक पर लूट-पाट करके भाग गए। व्यापारी अनिल कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि वह गिलिट और चांदी के बने आभूषण व सामान की बिक्री के लिए बाजारों में दुकान लगाते हैं। खन्नौधी बाजार करने के वापस लौट रहे थे तभी गांव के रास्ते में बदमाश मिले और लूटपाट किया।

इसी दौरान कुछ वाहन का मार्ग से निकले तो आरोपितों ने पांच हवाई फायर भी किया, जिसे सुन राहगीर वहां नहीं रुके। पुलिस ने बताया कि व्यापारी एवं उसके पुत्र ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया,लेकिन वे भागने में सफल रहे। उसी दौरान अनिल कुमार के पुत्र अमन गुप्ता के हाथ में चोट भी लगी है।

Advertisements
Advertisement