कांकेर में एक परिवार ने छोड़ा ईसाई धर्म:विधि-विधान से हिंदू धर्म में हुई वापसी, डड़सेना कलार समाज में शामिल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कौशल कुमार सिन्हा और उनका परिवार, जो पहले ईसाई धर्म अपना चुके थे, अब हिंदू धर्म में लौट आए हैं। पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार और गीता पाठ के साथ पूरी-विधि से परिवार की हिंदू धर्म में वापसी कराई।

दरअसल, डड़सेना कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र की अगुवाई में एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संरक्षक माधव लाल जैन, महामंत्री सोनी लाल जैन और संभागीय सलाहकार नरोत्तम जैन भी मौजूद थे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घर वापसी

तिवारी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार और गीता पाठ के साथ पूरी विधि से परिवार का हिंदू धर्म में पुनर्प्रवेश कराया। समाज के नियमों के अनुसार, 11 सितंबर 2025 से यह परिवार डड़सेना कलार समाज का हिस्सा बन जाएगा।

परिवार को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन, माता बहादुर कलारीन की पूजा और घर में तुलसी स्थापना का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर भोजराम सिन्हा, चंद्रभान सिन्हा, चारामा ब्लॉक के अध्यक्ष नंद कुमार सिन्हा, सचिव और ग्राम समाज रेतेसरा के प्रमुख रामखिलवन सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement