प्रदेश के बस्तर क्षेत्र में माओवाद को जड़ से मिटाने के लिए सरकार और प्रशासन लगातार सक्रियता से काम कर करें है। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। माओवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। साथ ही उनके आत्मसमर्पण की भी कोशिश जारी है। ऐसे में कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र संयुक्त बल को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला माओवादी सहित दो को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र से नामी माओवादी सीएनएम सदस्य सहित एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला माओवादी सीएनएम की सदस्य बतायी जा रही है। जिसपर शासन की ओर से 50,000 रूपये इनाम घोषित था। इसके साथ ही माओवादियों के पास से चार बंदुक औरअन्य सामग्री बरामद किया गया है।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए माओवादी
मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ और पुलिस बलों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह सफलता मिली है। तीन जुलाई को बीएसएफ 40 वीं वाहिनी, 47वीं वाहिनी बीएसएफ और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान परतापुर थाना क्षेत्र के मिण्डी ग्राम के जंगल पहाड़ी क्षेत्र से माओवाद सीएनएम सदस्य सुकमी उर्फ लखमी पद्दा, को गिरफ्तार किया गया। इस दौराम जवानों को माओवादी सहयोगी लखमू पद्दा भी मिला। जवानों ने दोनों को गिरप्तार कर लिया है। माओवाद उन्मूलन के तहत महिला माओवादी पर 50,000 रूपये इनाम घोषित है।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
संयुक्त बल के जवानों को गिरफ्तार माओवादियों के पास से कई मिले हैं। जवानों को भरमार बंदुक चार नग, सुतली बल 45 नग, लीड मेटल राड तीन नग, इलेक्ट्रीक वायर लगभग 200 मीटर, गन पाउडर- लगभग 300 ग्राम, बैटरी दो नग, एमएम रेडियो- 02 नग, मल्टी चार्जर एक नग, सोलर पैनल- एक नग, खाली टिफिन बॉक्स एक नग, लाल कपड़ा चार नग, मोबाईल फोन दो नग, नक्सली वर्दी दो जोड़ी, माओवाद पिट्ठू बैग दो नग, माओवाद साहित्य, बड़ी मात्रा में दवाईयां और अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री मिली है।
बता दें कि यह सर्च ऑपरेशन पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर अमित तुकाराम कांबले, उप महानिरीक्षक बीएसएफ कन्हारगांव विपुल मोहन बाला सेक्टर के मार्गदर्शन में चलाया गया था। पुलिस उप महानिरीक्षक आईके एलिसेला के निर्देशन में जिले में माओवाद उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार माओवाद विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।