सुल्तानपुर : जिले के जयसिंहपुर ब्लॉक के सदरपुर गांव में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया.गोष्ठी में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने किसानों को संबोधित किया.उन्होंने कहा कि सरकार किसान, युवा और महिलाओं के हित में योजनाएं बनाती है.विधायक ने पांच किसानों को ज्वार बीज का मिनी किट वितरित किया.
कृषि उपनिदेशक डॉ. रामाश्रय यादव ने सोलर पंप योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सोलर पंप लगवाने से 30-35 वर्षों तक सिंचाई पर खर्च नहीं करना पड़ेगा.केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए. के. सिंह ने धान में कंडुआ रोग की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए.उन्होंने बताया कि नर्सरी में बीजों को कार्बेन्डाजिम से उपचारित करना चाहिए.
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी.कार्यक्रम में केवीके कृषि वैज्ञानिक सी. के. त्रिपाठी, पशुधन प्रसार अधिकारी विकास वर्मा, गन्ना विकास अधिकारी डी. के. तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. भाजपा नेता रत्नेश तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान बेचन सिंह और वर्तमान प्रधान आदेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए.