सहारनपुर में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम: लॉन्च हुआ “शक्ति फेस 5.0” अभियान

सहारनपुर : जिले में महिलाओं से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 दिवसीय विशेष अभियान “शक्ति फेस 5.0” की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ कमिश्नर अटल राय, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने संयुक्त रूप से किया.

शुभारंभ अवसर पर अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी और बाइक रैली को रवाना किया, जो पूरे शहर में भ्रमण कर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करेगी.  रैली का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है तथा उनके खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अभियान के तहत पुलिस, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं मिलकर महिलाओं और बालिकाओं के बीच आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूकता फैलाएंगी. स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण इलाकों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेअधिकारियों ने कहा कि “शक्ति फेस 5.0” न केवल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करेगा, बल्कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग और आत्मनिर्भर भी बनाएगा.

 

यह पहल प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.यह अभियान 30 दिन तक जिले में व्यापक स्तर पर चलेगा और इसका लक्ष्य महिला सुरक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक माहौल तैयार करना है.

Advertisements
Advertisement