रायपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग।

रायपुर से मुंबई जाने वाली विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि पैसेंजर की तबीयत खराब होने की वजह से विमान को नागपुर में ही उतार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, विमान देर रात 11 बजे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी।

Advertisement

इसी दौरान एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद विमान को आनन फानन में नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि पैसेंजर के मुंह से खून निकलने की शिकायत हुई जिसके बाद रात 12 बजे नागपुर में विमान को उतार दिया गया। जिसके बाद पैसेंजर की इजाल की व्यवस्था कराई गई। हिफलहाल पैसेंजर की हालात की जानकारी सामने नहीं आई है।

Ads
Advertisements