राजनीति की दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा! पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास का निधन

Udaipur Rajasthan  : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन हो गया है.गणगौर के समय पूजा के दौरान वो अपने घर में ही आग से झुलस गयी थी, पूर्व मंत्री झूलसने की वजह से लंबे समय से बीमार थीं.अहमदाबाद के निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था.गिरिजा व्यास का राजनीतिक करियर लंबा और प्रभावशाली रहा.वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री थीं और उदयपुर से सांसद रह चुकी थीं. इसके अलावा व्यास कांग्रेस की राजस्थान इकाई की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी थी.

Advertisement

गिरिजा व्यास का जन्म 8 अगस्त 1946 को उदयपुर में हुआ था। और आज 1 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली.उन्होंने दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में दर्शनशास्त्र के व्याख्याता के रूप में अपना करियर शुरू किया.

गिरिजा व्यास ने 1985 में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। उन्होंने 1985-90 तक राजस्थान के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। वे 1991, 1999 और 2009 में उदयपुर से लोकसभा के लिए चुनी गईं। उन्होंने 1991-96 तक केंद्रीय उप मंत्री और 2009-14 तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया.

गिरिजा व्यास ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया.उन्होंने महिला अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया.गिरिजा व्यास का निधन 79 वर्ष की आयु में एक मई को हुआ.उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

Advertisements