बालोद जिले में होली मनाने के बाद दोस्तों के साथ तांदुला नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथ गए दोस्त मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
गुंडरदेही थाना क्षेत्र का मामला है। घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है। गुंडरदेही वार्ड क्रमांक 13 के रहने वाले प्रखर यदु (17) अपने दोस्तों के साथ ग्राम सनौद स्थित तांदुला नदी में नहाने गया था। तभी यह हादसा हुआ।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
गहरे पानी में मिला युवक का शव
ग्रामीणों के मुताबिक, प्रखर यदु का शव गहरे पानी में मिला। युवक के डूबने के बाद साथ मे गए दोस्त डर के की वजह से वहां से भाग निकले। जब नदी के पास हड़कंप मचा, तो आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और युवक को बाहर निकाला। फिर युवक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
मृतक युवक के माता-पिता शिक्षक हैं
घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक मूल रूप से डोंगीतराई का रहने वाला था। उसके माता-पिता शिक्षक हैं और लंबे समय से गुंडरदेही में रह रहे थे।
जांच में जुटी पुलिस
अब पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक के साथ कौन-कौन नदी नहाने गया था और आखिर उसकी डूबने की असली वजह क्या थी। मृतक के साथी दोस्तों की तलाश की जा रही है। फिलहाल गुंडरदेही पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।