ट्रक की टक्कर के बाद पहिए में फंसा रहा युवक, 1KM तक घसीटने से मौत; पत्नी गंभीर घायल..

बालोद जिले के ग्राम अरौद में एक ट्रक ने बाइक सावर युवक को 1 किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई वहीं बाइक में पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हादसे में विशंभर साहू (40) के शरीर के अंग-अंग सड़क पर छितरा गए थे।

Advertisement

मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। शनिवार सुबह दोनों भोंगारी गांव में शादी से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। ट्रक लोहे से भरी थी। मृतक का शव पहिए के नीचे फंसा था। बाइक घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर मिला। टक्कर से महिला मौके पर ही गिर गई थी जिससे वह बच गई।

घटना के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका करीब 4 किलोमीटर बाद गांव वालों ने रुकवाया।

थाना प्रभारी मनीष शेंडे के मुताबिक, मृतक दंपति राजनांदगांव जिले के रवेलीडीह ननकट्ठी के रहने वाले थे। वे निजी काम से यहां आए थे। घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements