Vayam Bharat

गोवा ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो रिश्तेदार सहित चार गिरफ्तार

सरगुजा जिले में एक शादीशुदा महिला का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। उसे अजिरमा के बाद गोवा ले गए, जहां एक हफ्ते तक उसके साथ गैंगरेप किया। फिर बहन के पास छोड़कर भाग गए। अब पुलिस ने साढ़े तीन महीने बाद दो रिश्तेदार समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय महिला ने 4 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वो अंबिकापुर के हॉस्टल में रहती है। 15 जनवरी को अपने हॉस्टल से बहन के घर जा रही थी। तभी रास्ते में उसे आरोपी शुभम, अंशु ने मोबाइल पर फोन किया। घर छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। जिसमें 4 लोग सवार थे।

जिन युवकों के साथ वो बैठी थी, उनमें से शुभम और अंशु उर्फ अनुराग उसके रिश्तेदार हैं। जिससे युवती को कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। कार में दो अन्य युवक पुष्पराज और संजय भी सवार थे। युवती को सबसे पहले अजिरमा ले गए। जहां मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप किया।

इसके बाद धमकाते हुए जबरन गोवा ले गए, वहां भी एक सप्ताह तक गैंगरेप किया। उसका मोबाइल जब्त कर बंद कर दिया था। 22 जनवरी को उसकी बहन के घर छोड़कर भाग हो गए।

घटना के बाद युवती सहमी हुई थी। उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। पति और परिजनों के साथ सामाजिक बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। साढ़े तीन महीने बाद उसने घटना की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में लिखाई। आरोपियों में एक पीड़िता का बहनोई भी है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को एमसीबी जिले और एक आरोपी को सूरजपुर के विश्रामपुर से गिरफ्तार किया है। जिसमें शुभम उजेरिया (28), संजय चौधरी (27), अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया (22) निवासी मनेन्द्रगढ़ और पुष्पराज लकड़ा (19) निवासी सूरजपुर शामिल है। सभी को जेल भेज दिया गया है। उनके पास एक्सयूवी कार भी बरामद हुआ है।

Advertisements