युवती से बैड टच के आरोप, युवक ने किया सुसाइड:भोपाल में युवती की मां से हुआ विवाद; भाई बोला- महिला के झूठे आरोपों से घबराया

भोपाल में एक युवक ने युवती से बैड टच के आरोप के बाद सुसाइड कर लिया। युवक का उसकी मां से विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करा दी।

Advertisement1

घटना अशोका गार्डन इलाके में गुरुवार रात की है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को उसके घर से हिरासत में लेकर थाने आई। यहां कुछ घंटे बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। युवक के भाई ने कहा कि वह महिला के झूठे आरोपों से घबरा गया था।

पत्नी को अपशब्द कहने पर महिला को पीटा था निखिल अग्रवाल (21) ऑटो चालक था। एक साल पहले अक्टूबर महीने में उसने एक युवती से लव मैरिज की थी। इसके बाद से ही अशोका गार्डन इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उसके भाई निलेश अग्रवाल ने बताया कि निखिल का इसी बिल्डिंग में रहने वाली अन्य किराएदार महिला से विवाद हो गया था।

महिला दूसरे किराएदार से विवाद कर रही थी। इस दौरान उसने निखिल की पत्नी से भी बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ने पर महिला ने अपशब्द कहे। जिसके बाद निखिल ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला थाने पहुंची।

थाने से लौटने के बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद थाने से लौटने के बाद महिला ने उसे बात करने के लिए अपने कमरे में बुलाया। यहां महिला और उसके पति से बात करने के बाद निखिल अपने कमरे में लौटा। उसने फांसी लगा ली। शुक्रवार की दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

आखिरी बातचीत का ऑडियो सामने आया निखिल ने सुसाइड से पहले अपने मकान मालिक से फोन पर बात की थी। उनसे बताया कि महिला उस पर अनर्गल आरोप लगा रही थी। उसने महिला और उसके पति के साथ मारपीट जरूर की है। लेकिन गलत तरीके से बेटी को छुआ नहीं है। मकान मालिक उसे समझा रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद निखिल ने सुसाइड कर लिया।

टीआई बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई अशोका गार्डन थाना टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजन के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisement