100 से ज्यादा हत्याओं के आरोपी 8 लाख के इनामी नक्सली दिनेश मोडियम ने किया सरेंडर

बीजापुर। गंगालूर एरिया का डीवीसीएम व सचिव दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे सहित बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 8 लाख का इनामी नक्सली दिनेश मोडियम पेद्दाकोरमा का निवासी है। पढ़ते समय से बाल संघम सदस्य के रूप में काम करता रहा।

Advertisement

बड़े नक्सली लीडर्स ने इसके काम पर इसे बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गंगालूर एरिया का सचिव बनाया। दिनेश मोडियम ने गंगालूर क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया। इस पर 100 से अधिक हत्याओं में शामिल का आरोप है।

कई बार बच निकला

गंगालूर क्षेत्र में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में दिनेश मोडियम कई बार बच निकला। पुलिस को इस मोस्ट वांटेड नक्सली की तलाश रही। पुलिस के द्वारा नए कैंप के स्थापित होने तथा जवानों के बढ़ते दबाव से रविवार को बीजापुर पुलिस के समक्ष दिनेश मोडियम अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे को लेकर आत्मसमर्पण किया। सूत्रों ने बताया कि दिनेश पेद्दाकोरमा का निवासी है।

गंगालूर क्षेत्र की कमान थी इसके पास

बाल संघम के समय ही वह बड़े नक्सली लीडरों के संपर्क में रहा। पढ़ाई करते समय नक्सलियों के साथ मिल गया। नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाला गंगालूर क्षेत्र की कमान दी गई। गंगालूर क्षेत्र में आंतक के साथ दिनेश मोडियम ने कई घटनाओं शामिल रहा। नक्सली लीडर दिनेश मोडियम के आत्मसमर्पण की जानकारी पुलिस की ओर अभी नहीं दी है।

Advertisements