अखिलेश यादव के एक ट्वीट से हिल गया प्रशासन! यमुना में अवैध खनन पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश :  फतेहपुर जनपद इन दिनों अवैध खनन के मामलों मे सुर्खियों में नजर आ रहा है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यमुना की जलधारा से हो रहे अवैध खनन का ट्वीट कर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर खनन की बात को लेकर भूचाल ला दिया राजनीतिक गलियारों से निकली हवा तो जनपद के खनन अधिकारी आनन -फानन काफिला दौड़ने लगा कुछ ही घंटे में थाना ललौली क्षेत्र के मौरम खंड संख्या चार औती खनिज अधिकारी बीपेंद्र राजभर की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया.

Advertisement

 

खनन निरीक्षक बीपेंद्र राजभर ने बताया ललौली थाना क्षेत्र के ओती खंड 4 में पट्टा धारक संजय पांडे की फार्म शिवजी ट्रेडर्स द्वारा यमुना की जलधारा मोड़ पोकलैंड मशीन के किया जा रहा था उसको लेकर खनन निरीक्षक की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है.इस कार्रवाई से अवैध खनन फर्मों में भी हड़कंप मचा हुआ देखा जा रहा है.

 

तथा जनपद में जहां एक ओर प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया रोजाना अवैध खनन की खबर सुर्खियां बनी हुई थीं किंतु खनन माफियाओं के आगे अधिकारियों की कलम बौनी नजर आ रही थीं.जैसे ही विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने यह ट्वीट किया तो अधिकारियों का काफिला यमुना की जलधारा की तरफ देखा गया.

Advertisements