चाचा से विवाद के बाद युवक की कन्हर नदी में मिली लाश, तीन दिन से था लापता, पुलिस कर रही जांच

रामानुजगंज। रामचंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम भाला से लापता विशाल कुशवाहा पिता राम विचार कुशवाहा 19 वर्ष का शव ग्राम चिनिया के कन्हर नदी में बरामद किया गया। शुक्रवार को वह चाचा के साथ हुए विवाद के बाद बुलेट लेकर निकला था। इसके बाद उसकी बुलेट नगर के पर्यटन स्थल पलटन घाट से बरामद हुई थी।

Advertisement

जानकारी के अनुसार विशाल कुशवाहा की शुक्रवार को अपने चाचा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने मोबाइल को पटक कर तोड़ दिया और बुलेट लेकर घर से निकल गया। स्वजन की उसकी तलाश में निकले, इसी दौरान उसकी बुलेट पर्यटन स्थल पलटन घाट में लावारिस स्थिति में मिली थी। इस बीच चिनिया स्थित कन्हर नदी में विशाल का शव मिला।

Ads

आशंका जताई जा रही है कि कन्हर नदी में बाढ़ के दौरान उसने पलटन घाट में छलांग लगा दी। इसके बाद बाढ़ के पानी में बहकर उसका शव चिनिया स्थित कन्हर नदी में मिला। रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि शव की शिनाख्त विशाल के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Advertisements