नई दिल्ली। दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंध में अस्पतालों को मेल मिला है। बड़ा हिन्दू राव, संजय गांधी अस्पताल, जानकी देवी अस्पताल और बुराड़ी अस्पताल को इस संबंध में मेल मिला है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही सर्च अभियान शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में अस्पताल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इन अस्पतालों में दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और बम स्क्वॉड की टीम पहुंच चुकी है। बता दें, कुछ दिन पहले दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
अस्पताल निदेशक पहुंच रहे अस्पताल
अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को छुट्टी होने की वजह से अस्पताल के एडमिन ब्लॉक में मेल के बारे में देर से जानकारी मिली। मेल का पता चलते ही निदेशक से लेकर अन्य अधिकारी और चिकित्सक भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।