ग्वालियर। मेरठ कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसी बीच ग्वालियर में भी एक पत्नी की खौफनाक साजिश उजागर हुई है। महिला का उसके प्रेमी से करीब 12 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। छह दिन पहले महिला के पति ने उसे प्रेमी की कार से उतरते देख लिया तो महिला ने प्रेमी को इशारा किया और देखते ही देखते उसके प्रेमी ने महिला के पति को कार से उड़ा दिया। करीब 20 फीट तक घसीटा, लेकिन गनीमत रही उसकी जान बच गई। घायल अवस्था में बुधवार को वह शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। यहां शिकायती आवेदन दिया है।
शहर के झांसी रोड स्थित नाका चंद्रवदनी इलाके में रहने वाले अनिल पाल की शादी आठ साल पहले टेकनपुर निवासी रजनी से हुई थी।
शादी के बाद पत्नी बार-बार मायके जाती थी। कुछ साल बाद पता चला कि उसकी पत्नी का शादी के चार साल पहले से टेकनपुर के ही रहने वाले मंगल सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उसे कई बार टोका तो वह बोली कि अगर उसके प्रेमी से मिलने के लिए रोका तो उस पर केस करा देगी।
अनिल पाल परेशान रहने लगा। 20 मार्च को उसने पत्नी को मंगल सिंह की कार से उतरते हुए देख लिया।
अनिल ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान उसकी पत्नी ने मंगल सिंह को इशारा किया और उसने उसे टक्कर मार दी।
अनिल ने शिकायत की है कि वह अपनी पत्नी से परेशान हो चुका है।
वह कभी भी कोई अप्रिय घटना करा सकती है।
इस घटना के अगले दिन वह घर आई। घर से दो लाख रुपए और गहने ले गई।
वह चल भी नहीं पा रहा था। इसी बीच जब उसे पता लगा कि उसकी शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं तो वह 25 मार्च को फिर आई।
इस बार उसने कहा कि अगर उसके प्रेमी की शिकायत पुलिस से की तो उसके खिलाफ केस करा देगी।