चंद मिनट की देरी से छूटी अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट, प्लेन क्रैश की सूचना पर क्या बोलीं भूमि चौहान?

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के बचने की उम्मीद नहीं है। यात्रियों में एक महिला सौभाग्यशाली रही कि अहमदाबाद के व्यस्त ट्रैफिक ने उन्हें बचा लिया। ट्रैफिक में फंसने के कारण वह 10 मिनट की देरी से सरदार बल्लभभाई एयरपोर्ट पहुंची थीं। इसके बाद उन्हें अहमदाबद लंदन की फ्लाइट में बोर्डिंग की इजाजत नहीं मिली। मीडिया से बातचीत में भूमि चौहान ने बताया कि फ्लाइट के टेकऑफ के लिए 1:10 बजे का समय शेड्यूल था।

बाहर निकलने पर मिली सूचना
भूमि चौहान ने बताया कि इस हादसे की सूचना के मिलने के बाद वह बुरी तरह से कांप गईं। पैर हिलने लगे। काफी देर तक वह सदमें रहीं। चौहान ने बताया कि सिर्फ 10 मिनट लेट होने के कारण उनकी फ्लाइट छूट गई थी। भूमि ने बताया कि जब वह दुखी होकर एयरपोर्ट से एग्जिट गेट पर पहुंची तब उन्हें पता चला कि जिस फ्लाइट को उन्होंने मिस किया है, वह क्रैश हो गया है।

गणपति का आभार व्यक्त किया
मीडिया से बातचीत में भूमि ने बताया कि इस घटना की जानकारी के बाद उनका दिमाग सुन्न हो गया। फिर वह अपने घर लौट गई। भूमि बिस्टल लंदन जाने वाली हैं। वह लंदन में पति के साथ रहती हैं और छुट्टियों में भारत आई थी। उनके पति अभी ब्रिटेन में ही हैं। सिर्फ 10 मिनट की देरी के कारण वह ट्रैवल नहीं कर सकी। ट्रैफिक के कारण उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने में देर हुई थी। जब उन्होंने एयरलाइन क्रैश की खबर सुनी तो सन्न रह गई। मेरे गणपति बप्पा ने मुझे बचा लिया। फ्लाइट छूटने के बाद वह 1:30 बजे एयरपोर्ट से लौट आई। भूमि दो साल पहले लंदन गई थी। इसके बाद वह पहली बार इंडिया आई थी।

 

Advertisements
Advertisement