रायपुर के तोमर ब्रदर्स के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही दोनों आरोपियों को जांच और पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने का भी निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की संपत्ति भी जल्द कुर्क की जा सकती है।
मिली जानकारी के मुताबिक रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर महीनेभर से ज्यादा समय से फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी के लिए कई राज्यों में टीम भी भेजी थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
तोमर ब्रदर्स के खिलाफ 6 से ज्यादा FIR
दरअसल, पुरानी बस्ती पुलिस ने 2 दिन पहले ही कारोबारी गजानंद सिंह की शिकायत पर रोहित तोमर, दिव्यांश तोमर, आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा के खिलाफ अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। इसके पहले भी अलग-अलग लोगों की शिकायत पर 6 से ज्यादा FIR हो चुकी है।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई देखकर पीड़ित पहुंच रहे थाना
हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों के कई लोग शिकार हैं। आरोपियों और उनके गुर्गों का खौफ पीड़ितों को इस कदर था कि उनके शहर में रहते हुए शिकायत देने नहीं पहुंच रहे थे। पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित पर जब से कार्रवाई शुरू की है, तब से पीड़ितों के मन में डर खत्म हो गया है।
इसके पहले पुरानी बस्ती थाना में नारायणपुर जिले के पीड़ित ने आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एक पीड़ित ने शिकायत की थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, उसने 10 लाख रुपए कर्ज लिया था और ब्याज सहित 1 करोड़ 10 लाख रुपए दिए।
पीड़ित पहुंच रहे हैं थाने-CSP राजेश देवांगन
हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ जांच कर रहे पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद अब तक 6 केस दर्ज किया गया है। आरोपी वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर फरार है, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की जमानत रद्द करने के लिए भी अपील की है।
पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला था जुलूस
बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था। इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे।
निगरानी गुंडा बदमाश में है रोहित तोमर
सूदखोर रोहित तोमर निगरानी गुंडा बदमाश है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढियारी में 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी सूदखोरी, मारपीट, ब्लैकमेल के मामले में जेल भी जा चुका है। सूदखोर रोहित गोल्डन मैन के नाम से जिले में मशहूर है। रसूखदारी बनी रहे, इसलिए आरोपी अपने गिरोह के साथ समय-समय पर कार्यक्रमों में भी दिखता है।