देवास में गुरुवार को वाहनों में कट लगने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने ईंट और चाकू से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिससे यश और मयंक नाम के दो युवक घायल हो गए।
Advertisement
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना गंगानगर क्षेत्र में खाटू वाला रेस्टोरेंट के सामने की है।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मयंक की शिकायत पर कृष्णा, क्रिश, शुभम और टिना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं कृष्णा की शिकायत पर मयंक, यश और सुनीताबाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Advertisements