अयोध्या : नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने रामलला के किए दर्शन, सेना के कड़े सुरक्षा घेरे में पहुंचे मंदिर

अयोध्या : भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने  अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला और राम दरबार के दर्शन किए.एडमिरल त्रिपाठी करीब दस गाड़ियों के कड़े सुरक्षा काफिले के साथ दोपहर 12 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से सीधे मंदिर पहुंचे.

Advertisement1

उनके साथ नौसेना और थल सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। वीवीआईपी सुरक्षा इंतजामों के बीच एडमिरल को वीवीआईपी द्वार से प्रवेश कराया गया और उत्तरी क्षेत्र से होते हुए सीधे मंदिर परिसर तक पहुंचाया गया.

मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नौसेना अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें विशेष प्रसाद भेंट किया.एडमिरल त्रिपाठी ने रामलला के दर्शन कर प्रथम तल पर राम दरबार में मत्था टेका.

दर्शन के बाद उन्होंने श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रशंसा की और ट्रस्ट पदाधिकारियों से मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली.

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उनके साथ डोगरा रेजिमेंट सेंटर अयोध्या और लखनऊ मध्य कमान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एडमिरल त्रिपाठी के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं.

Advertisements
Advertisement