जैसलमेर में एक नवजात बच्ची खाली प्लॉट में रोती हुई मिली। मामला रामदेवरा थाना इलाके का है। एक महिला यात्री को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी थी।
उसने पास के दुकानदार को इसकी जानकारी दी। खाली प्लॉट में सर्च करने पर खून से लथपथ नवजात नजर आई। मामला शनिवार सुबह 6 बजे रामसरोवर तालाब के नजदीक का है।
पत्थरों पर पड़ी हुई मिली
स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची पत्थरों पर पड़ी हुई थी और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। आशंका है कि उसे सुबह 4 बजे के करीब प्लॉट में छोड़ा गया है।
महिला यात्री से मिली जानकारी के बाद बच्चे को प्लॉट से उठाया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची का जन्म शनिवार सुबह 3 से 4 बजे के दौरान हुआ है। उसकी हालत ठीक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisements