1 जुलाई 2025 से आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों के लिए कई बैंकिंग नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। इनमें ATM ट्रांजेक्शन से लेकर क्रेडिट कार्ड, किराया पेमेंट, और गेमिंग ऐप्स तक पर चार्ज बढ़ाए जा रहे हैं। अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं, तो इन बदलावों की जानकारी आपके लिए जरूरी है।
ATM ट्रांजेक्शन चार्ज में बढ़ोतरी (ICICI बैंक)
-
अन्य बैंक के ATM से पैसे निकालने पर अब पहले 3 ट्रांजेक्शन फ्री होंगे (मेट्रो में), उसके बाद:
-
₹23 प्रति फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन
-
₹8.5 प्रति नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन
-
-
पहले यह चार्ज ₹21 था।
IMPS लेनदेन पर नए चार्ज
-
₹1,000 तक: ₹2.50
-
₹1,001 से ₹1 लाख तक: ₹5.00
-
₹1 लाख से ₹5 लाख तक: ₹15.00 प्रति ट्रांजेक्शन
कैश निकासी पर शुल्क
-
हर महीने 3 फ्री निकासी, उसके बाद:
-
₹150 प्रति अतिरिक्त निकासी
-
-
महीने में ₹1 लाख से ज्यादा कैश निकालने पर:
-
प्रति ₹1,000 पर ₹3.5 या ₹150 (जो ज्यादा हो)
-
डेबिट कार्ड चार्ज (ICICI बैंक)
-
नॉर्मल कार्ड: ₹300 सालाना
-
ग्रामीण ग्राहकों के लिए: ₹150 सालाना
-
डैमेज या खोए कार्ड के रिप्लेसमेंट पर: ₹300 प्रति कार्ड
डिमांड ड्राफ्ट और अन्य सेवाओं पर शुल्क
-
कैश/चेक डिपॉजिट, डिमांड ड्राफ्ट, पे ऑर्डर आदि पर
-
हर ₹1,000 पर ₹2 चार्ज
-
न्यूनतम ₹50, अधिकतम ₹15,000 प्रति ट्रांजेक्शन
-
क्रेडिट कार्ड पर HDFC का नया चार्ज स्ट्रक्चर
-
अगर आप Dream11, MPL जैसे गेमिंग ऐप्स पर हर महीने ₹10,000 से ज्यादा खर्च करते हैं, तो:
-
1% अतिरिक्त शुल्क लगेगा (अधिकतम ₹4,999/माह)
-
इन ट्रांजेक्शन्स पर कोई रिवार्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा
-
-
थर्ड पार्टी वॉलेट (Paytm, Mobikwik आदि) में ₹10,000 से ज्यादा डिपॉजिट करने पर भी
-
1% चार्ज (₹4,999 तक)
-
किराया, यूटिलिटी और फ्यूल ट्रांजेक्शन पर नया शुल्क
-
किराया पेमेंट:
-
1% शुल्क, अधिकतम ₹4,999/माह
-
-
फ्यूल पर ₹15,000 से ज्यादा खर्च:
-
1% शुल्क
-
-
यूटिलिटी बिल (₹50,000 से ऊपर):
-
1% अतिरिक्त चार्ज
-
अगर आप ICICI या HDFC बैंक के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई से लागू होने जा रहे ये नए शुल्क आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि आप इन बदलावों की जानकारी लेकर अपनी बैंकिंग आदतों में जरूरी बदलाव करें, ताकि अनावश्यक चार्ज से बचा जा सके।