Left Banner
Right Banner

बरेली: तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, किसान की हुई दर्दनाक मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

बरेली: थाना बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ परसपुर में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से 50 वर्षीय अमर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रहे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पाकर पुलिस ने घायल मनोज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक अमर सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है।

बुधवार देर शाम अमर सिंह का बेटा मुनेंद्र अपने पिता और मनोज के साथ मोबाइल ठीक कराने कश्मीर गांव गया था। वापस लौटते समय फरीदपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक अमर सिंह खेती-बाड़ी करते थे और पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी पत्नी सुनीता हादसे की खबर सुनते ही अत्यंत व्यथित हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की खोज जारी है।

Advertisements
Advertisement