बड़वानी। तेज रफ्तार डंपर ने तीन लड़कियों को कुचल दिया। इनमें से दो की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल है। घटना से गुस्साए परिजन ने ग्रामीणों के साथ पाटी-बड़वानी मार्ग पर जाम लगा दिया।
Advertisement
हादसा अंजराड़ा में करीब 4 बजे हुआ। तीनों लड़कियां टेलरिंग शॉप से पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इनमें से पूजा पिता नासरिया (19) और काली पिता लाल सिंह (14) की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद डंपर पलट गया। इसमें गिट्टी भरी हुई थी।
Ads
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
सूचना मिलने पर बड़वानी एसडीओपी, पाटी थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
Advertisements