रायपुर, छत्तीसगढ़ — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लाखे नगर मंडल में संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए पार्टी ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। हाल ही में आशीष क्षत्रिय को भाजपा लाखे नगर मंडल का नया मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इससे पहले आशीष क्षत्रिय युवा मोर्चा लाखे नगर मंडल के महामंत्री के रूप में पार्टी को सक्रिय योगदान दे चुके हैं। संगठन में उनके समर्पण, कार्यशैली और जमीनी जुड़ाव को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है।
राजनीति के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों और जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। वे समाज सेवा, युवाओं को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने बधाई दी है और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में लाखे नगर मंडल और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।
भाजपा का यह कदम यह दर्शाता है कि पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं और युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।