छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा फेरबदल: राहुल अध्यक्ष, विभा को महिला मोर्चा, हेमंत मीडिया संयोजक, संतोष मुख्य प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।

इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

 

अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलेगी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। नए उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि महामंत्री संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे।

Advertisements