समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियो के हौसले बुलंद, एक बार फिर गुरुवार की रात अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए उजियारपुर प्रखंड के करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर हत्या कर दिया हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखिया मनोरंजन गिरी पिछले 10 सालों से लगातार करिहारा पंचायत के मुखिया पद पर थे। उस पर पिछले महीने उजियारपुर थाना क्षेत्र में ही हुए विक्रम गिरी के हत्याकांड में मुख्य आरोपी होने का आरोप था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, उसी बीच गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने उसे टारगेट करते गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, DSP दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने हत्या की पुष्टि की है.
घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखा बरामद किया है, बताया गया हैं कि मुखिया मनोरंजन गिरी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज था और वह लंबे समय से विवादों में घिरा रहा था. हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मनोरंजन गिरी की क्षेत्र में दबंग मुखिया के रूप में जाने जाते थे! वहीं समस्तीपुर पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे जहां कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.