Vayam Bharat

छत्तीसगढ़ में BJP को फिर मिली बड़ी जीत, इस नगर पालिका में कांग्रेस को मिली हार

राजनंदगांव। पिछले दिनों खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद भाजपा की पार्षद गिरिजा चंद्राकर को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था जिसके आज खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए फिर पार्षदो ने मतदान किया…. जहा भाजपा की ओर से गिरिजा चंद्राकर को तो वहीं कांग्रेस की ओर से सुमन पटेल तो अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया था…. वहीं चुनाव के पहले ही कांग्रेस पार्टी को जम कर झटका लगा जहा कांग्रेस के तीन पार्षद जिसमें पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, दिलीप राजपूत और सुमित तंडिया ने इस चुनाव के लिए भाजपा के पर्वेक्षक नियुक्त किए गए प्रदेश महामंत्री रामजी भारती , प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की उपस्तिथि में भाजपा प्रवेश किया जिसके बाद खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा के 13 पार्षद हो गए…. वहीं दोपहर में अध्यक्ष पद को लेकर हुए पार्षदो के मतदान में 20 वार्डो वाले खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में कांग्रेस की ओर से एक और क्रॉस वोटिंग की गई और भाजपा की उम्मीदवार गिरिजा चंद्राकर ने 14 मत पा कर विजई हुई तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को मात्र 6 वोट मिले….

Advertisement

सीनियर जर्नलिस्ट

शशांक उपाध्याय

Advertisements