सदन में बीजेपी विधायक ने सरकार से पूछा सवाल:बस्तर में यात्री सुरक्षा और मत्स्य शिक्षा का उठाया मुद्दा

कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने सदन में बस्तर संभाग की यात्री परिवहन व्यवस्था और मत्स्य पालन शिक्षा के मुद्दे उठाए। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि पिछले दो सालों में रायपुर से बस्तर और दंतेवाड़ा रूट पर 73 बस दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में 169 लोग घायल हुए और 32 लोगों की मौत हुई हुई है।

Advertisement

बताया गया कि मृतकों और घायलों के परिवारों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए मोटरयान नियम 1994 के प्रावधानों के तहत परमिट जारी किए जाते हैं। यात्रियों की सहायता के लिए अभी तक कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है।

डीएफ, एससी पाठ्यक्रम से पास हुए 465 स्टूडेंट

मत्स्य पालन शिक्षा के सवाल पर बताया कि प्रदेश में डीएफ, एससी पाठ्यक्रम से 465 स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें से 70 स्टूडेंट को मत्स्य निरीक्षक या सहायक मत्स्य अधिकारी के पद पर नौकरी मिली है। बस्तर संभाग में अभी तक मत्स्य पालन का कोई पाठ्यक्रम नहीं चल रहा है। इस विषय पर कोई नई योजना भी प्रस्तावित नहींहै।

 

 

Advertisements