भाजपा प्रशिक्षण शिविर का आज समापन, शाह का दौरा रद्द:समापन सत्र को संबोधित करेंगे बीएल संतोष..

सरगुजा के मैनपाट में छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो जाएगा। समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल नहीं होंगे। प्रशिक्षण के समापन सत्र को संगठन महामंत्री बीएल संतोष संबोधित करेंगे।

Advertisement

मैनपाट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण भी किया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रदेश के सभी भाजपा महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भी शिविर में शामिल होंगे।

Ads

ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय संगठक वी सतीष, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश भी उपस्थित रहेंगे।

मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा कार्यक्रम रद्द होने की सूचना दे दी गई थी। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए भाजपा के सभी महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भी मैनपाट पहुंचे हैं।

मांदर की थाप पर झूमे सीएम-मंत्री

बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 8 जुलाई को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गले में मांदर डालकर जमकर थिरके। मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्री और विधायक भी प्रशिक्षण शिविर में झूमने नाचते नजर आए।

सीएम साय ने किया बुद्ध के प्रतिमा का अनावरण

9 जुलाई की सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट के तिब्बती सहकारी समिति परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में तिब्बती समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सीएम ने शैला रिसॉर्ट से नए बौद्ध मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी। पुराने बौद्ध मंदिर में शेड निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

सीएम साय ने कहा कि सरकार मैनपाट को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़वा देने का कार्य कर रही है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला।

3 बजे रायपुर रवाना होंगे सीएम

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री विजय शर्मा भी रायपुर रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री विशेष विमान से दोपहर 3.15 बजे दरिमा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Advertisements