भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला:पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और यूपीए की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाकर भाजयुमो ने कलेक्टोरेट चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इधर, सरगुजा भाजपा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ बयान दिया।

अंबिकापुर के कलेक्टोरेट चौक पर प्रदर्शन करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। भाजयुमो जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए कांग्रेसियों द्वारा प्रयोग किए गए अपशब्द किसी भी स्थिति में क्षमा योग्य नहीं है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने अब तक इस घटना पर न तो खेद जताया न ही माफ़ी मांगी।

पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, संदीप सोनी, उमेश अग्रवाल, किजल किशोर पंड्या, आकाश गुप्ता, दिनेश शुक्ला, गौतम विश्वकर्मा, अजय सोनी सहित अन्य भाजपा और भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस कर निंदा की भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के लिए अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, वह निंदनीय और शर्मनाक है।

अखिलेश सोनी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री जी को ‘तू’ कहकर संबोधित कर रहे हैं, जो शिष्टाचार और राजनीतिक मर्यादा की सीधी अवहेलना है। भारतीय लोकतंत्र में संवाद की मर्यादा का सम्मान करना जरूरी है और ऐसी अभद्र भाषा को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।पत्रकार वार्ता में विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, संतोष दास, रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारीउपस्थित थे।

 

Advertisements
Advertisement