जांजगीर-चांपा में हैवानियत! घर छोड़ने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी हेमंत साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 30 मई की रात करीब 8 बजे की है। आरोपी हेमंत साहू पीड़िता को घर छोड़ने का बहाना बनाकर अपनी मोटरसाइकिल पर ले गया। वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने लड़की को धमकाया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम पिसौद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

Advertisements
Advertisement