फर्जी नियुक्ति पत्र देकर BEO पद पर नौकरी का झांसा:65 साल के शख्स ने की 14 लाख की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने शासकीय नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 65 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोर कुमार शर्मा ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर की नौकरी लगाने का झांसा देकर युवक और उसके रिश्तेदारों से 14 लाख रुपए हड़प लिए।

शिकायतकर्ता ईश्वर प्रसाद साहू से आरोपी ने अलग-अलग समय पर 10 लाख रुपए लिए। उसने भारत शिक्षा विभाग, नई दिल्ली का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया। इसके अलावा उसने शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों से भी 4 लाख रुपए की ठगी की।

आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश में टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम शिवनी का रहने वाला है। वर्तमान में वह बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर स्थित वैष्णवी विहार में रहता है।

पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच

जारी है।

Advertisements
Advertisement