CG : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 11 लाख रुपए के इनामी 5 नक्सली सरेंडर 

 

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां 11 लाख रुपए के ईनामी 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

 

इनमें 8 लाख रूपये के ईनामी (PGLA) कंपनी नम्बर के 2 सदस्य, 2 लाख रुपए के ईनामी गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य। साथ ही 1 लाख का ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष शामिल है। नक्सलियों के भेदभाव पूर्ण नीति और विचारधारा से परेशान होकर मुख्य धारा में जुड़ने और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आज 5 हार्डकोर नक्लियों ने आत्मसमर्पण किया है।

 

Advertisements
Advertisement