रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों मेंतेज गर्मी पड़ रही है। रविवार को गर्मी का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राजधानी में तापमान 43 के पार होने की संभावना है।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब नमी का आना कम हो गया है। इसके कारण मौसम शुष्क रहेगा। आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा।
दोपहर की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण उमस बढ़ गई है। इस साल यह देखा जा रहा है कि तापमान में भले ही अधिक बदलाव नहीं हो रहा है, मगर गर्मी लगातार बढ़ते जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई और 7 मई को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।