राज्य सरकार ने स्कूल संचालन के समय में बड़ा बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को पढ़ाई के लिए नई समय सारणी जारी कर दी है। इसके लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को आदेश जारी किया गया है।
आदेश के मुताबिक, अब शनिवार को एक पाली और दो पाली वाले स्कूल अलग-अलग समय पर संचालित होंगे।
जारी आदेश के अनुसार –
एक पाली में संचालित शालाएं: सभी स्कूल शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
दो पाली में संचालित शालाएं: प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं 12:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेंगी। उच्च विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लागू रहेगी। साथ ही, शेष निर्देश यथावत रहेंगे।